प्यार… एक ऐसा एहसास जो इंसान की पूरी दुनिया बदल देता है। जब दिल किसी के लिए धड़कने लगता है, तो हर सांस में उसी का नाम बस जाता है।
Mohabbat Shayari in Hindi उन सभी दिलों के लिए है, जो किसी को बेइंतहा चाहते हैं, किसी को याद करते हैं, या अपने जज़्बात कह नहीं पाते।
मोहब्बत को महसूस करना आसान है, लेकिन उसे शब्दों में ढालना हर किसी के बस की बात नहीं। ऐसे में शायरी वह रास्ता बनती है, जो दिल के जज़्बातों को बेहद खूबसूरती से सामने रखती है।
इन शायरियों में आपको प्यार की मिठास, इंतज़ार की तड़प, जुदाई का दर्द और सच्चे इश्क़ की खुशबू एक साथ महसूस होगी। यह संग्रह न सिर्फ पढ़ने में सुकून देगा, बल्कि आपके दिल की बात भी बखूबी बयां करेगा।
💖 Mohabbat Shayari in Hindi

बहुत ही खूबसूरत लम्हा था वो जब उसने कहा था
मुझे तुमसे मोहब्बत है और तुमसे ही रहेगी।
ज़िंदगी मे कोई आपसे ज़्यादा आपकी फिक्र करने लगे,
तो ज़िंदगी जन्नत बन जाती हैं।
जान दे दूंगा उसे बर्बाद कर दूंगा
जो हम दोनों के बीच में आया उसे राख कर दूंगा।
मुश्किल भी तुम हो, हल भी तुम हो ,
होती है जो सीने में ,
वो हलचल भी तुम हो।
ये तो तुम्हारे महोब्बत का नतीजा है,
वर्ना हम इतनी आसानी से सुधरने वाले नहीं थे।
साथ अगर दोगे मुस्कराएंगे जरूर ,
प्यार अगर दिल से करोगे तो निभाएंगे जरूर ,
राह में कितने काँटे क्यों ना हो ,
आवाज़ अगर दिल से दोगे तो आएँगे जरूर।
काश मुझे भी कोई प्यार करे
काश मुझे पर भी कोई ऐतबार करे
निकलता हू यूही चाहत की तलाश मे
काश प्यार की राहो मे मेरा भी कोई इंतज़ार करे।
आंसूओ तले मेरे सारे अरमान बह गये
जिनसे उमीद लगाए थे वही बेवफा हो गये,
थी हमे जिन चिरागो से उजाले की चाह
वो चिराग ना जाने किन अंधेरो में खो गये।
किसी ना किसी पर किसी को ऐतबार हो जाता है ,
अजनबी कोई सखा यार हो जाता है ,
खूबियाँ से नहीं होती मोहब्बत सदा ,
कमियों से भी अकसर प्यार हो जाता है।
हिम्मत इतनी तो नहीं मुझमे
कि तुझे दुनियां से छीन लूं
लेकिन मेरे दिल से कोई तुझे निकाले
इतना हक तो मैंने खुद को भी नहीं दिया।
🌹 Sachi Mohabbat Shayari

मैनें तो सिर्फ उसका दिल चोरी किया था लेकिन,
अब तो वो पगली मेरा सरनेम चोरी करने की प्लानिंग में है।
दुनिया में रहने की सबसे अच्छी दो जगह
किसी के दिल में या किसी की दुआओं में।
संघर्ष हमे मजबूत बनता है,
और प्यार हमे जीना सिखाता है।
नींद तो ठीक ठाक आई पर जैसे ही आँख खुली फिर
वही जिन्दगी और वो पगली याद आई।
हसीनो ने हसीन बनकर गुनाह किया,
औरों को तो क्या हमको भी तबाह किया,
पेश किया जब ग़ज़लों में हमने उनकी बेवफ़ाई को,
औरों ने तो क्या उन्होने भी वाह-वाह किया।
✨ 2 Line Mohabbat Shayari

रूठने मे मजा तब आता है
जब कोई प्यार से मनाने वाला हो।
सुन पगली तेरा दिल भी धड़केगा तेरी आँख भी फड़केगी
अपनी ऐसी आदत डालूँगा की हर पल मुझसे मिलने के लिये तड़पेगी ।
सीख लो यह इश्क का पहला सबक होता है,
इश्क में हुक्म नहीं बस हक़ होता है।
उसके साथ रहते रहते हमे चाहत सी हो गयी,
उससे बात करते करते हमे आदत सी हो गयी,
एक पल भी न मिले तो न जाने बेचैनी सी रहती है,
दोस्ती निभाते निभाते हमे मोहब्बत सी हो।
बैठ कर ONLINE मेरे DP का दीदार ना कर,
PAGLI मुझको समझना है तो REPLY कर।
छू गया जब कभी ख्याल तेरा,
दिल मेरा देर तक धड़कता रहा,
कल तेरा ज़िक्र छिड़ गया घर में,
और घर देर तक महकता रहा।
🔥 Jabardast Mohabbat Shayari

इतनी मनमानीयां भी अच्छी नही होती
तुम सिर्फ अपने ही नहीं मेरे भी हो।
जो इश्क़ तक़लीफ़ न दे वो इश्क़ कैसा और जो
इश्क़ में तक़लीफ़ न सहे वो आशिक़ कैसा।
अंदाज-ऐ-प्यार तुम्हारी एक अदा है..
दूर हो हमसे तुम्हारी खता है..
दिल में बसी है एक प्यारी सी तस्वीर तुम्हारी..
जिस के नीचे ‘आई मिस यू’ लिखा है..
यूँ पलके बिछा कर तेरा इंतज़ार करते है ,
ये वो गुनाह है जो हम बार बार करते हैं ,
जलकर हसरत की राह पर चिराग,
हम सुबह और शाम तेरे मिलने का इंतज़ार करते हैं।
जब खुदा ने इश्क बनाया होगा,
तब उसने भी इसे आजमाया होगा..
हमारी औकात ही क्या है,
कमबख्त इश्क ने तो
खुदा को भी रुलाया होगा।
💌 Teri Mohabbat Shayari in Hindi

मुझे ज्यादा कुछ नहीं बस मेरी शादी के Card पर
तेरा नाम अपने नाम के साथ चाहिए।
किसी का दिल दुखाने के बाद बेहतर होगा
की तुम भी अपनी बारी का इंतज़ार करो।
इन आँखों को जब तेरा दीदार हो जाता है ….
दिन कोई भी हो लेकिन त्यौहार हो जाता है।
कोई तो ऐसी होनी चाइये जो गले लगा कर कहे
रो मत पगले कल पक्का Kiss दूंगी।
हम चाहे न चाहे निगाहे मिल ही जाती हैं
निगाहे तो जरिया है दो दिलो के मिलने का
जब मिलने हो दो दिल , निगाहे मिल ही जाती है।
थोड़ी मोहब्बत तो तुझे भी होगी मुझसे
वरना इतना वक़्त बर्बाद ना करती सिर्फ एक दिल तोड़ने में।
💖 Beinteha Mohabbat Shayari
फ़िदा हु उसकी चाल पर
चाहे तमाचे लगे गाल पर
बोल देता हूं सारे जहाँ से नजर नही
डालना मेरी Ĵααท पर।
तुम्हे देखा तुम्हे चाहा तुम्ही को दिल भी दे डाला
अब अरमान है इतना कि तुम मेरे सामने आओ
कुछ तुम कहो कुछ हम कहे इकरार हो जाए
मिट जाए सारी दूरियां और प्यार हो जाए।
चलते चलते राह में उनसे पहली मुलाकात हुई ,
वो कुछ शरमाई फिर सहम सी गई ,
दिल तो हमारा भी किया कि कह दे उनसे
अपने दिल की बात
पर कम्बखत इस दिल की इतनी हिम्मत ही न हुई।
किसी ने मुझ से कहा बहुत खुबसूरत लिखते हो यार,
मैंने कहा खुबसूरत मैं नहीं वो है जिसके लिए हम लिखा करते है।
दिल का मौसम कभी तो खुश गवार हो जाये
एक पल को सही तुझे भी मुझसे प्यार हो जाये।
देख मेरी आँखों में ख्वाब किसके हैं,
दिल में मेरे सुलगते तूफ़ान किसके हैं,
नहीं गुज़रा कोई आज तक इस रास्ते से हो कर,
फिर ये क़दमों के निशान किसके हैं।
जरा देखो तो ये दरवाजे पर दस्तक किसने दी है,
अगर ‘इश्क’ हो तो कहना, अब दिल यहाँ नही रहता।
कोई कहता है प्यार नशा बन जाता है
कोई कहता है प्यार सज़ा बन जाता है
पर प्यार करो अगर सच्चे दिल से,
तो वो प्यार ही जीने की वजह बन जाता है।
🌸 Pehli Mohabbat Shayari in Hindi
चल एक शर्त लगाते है में तुझे तेरे पापा से भी ज्यादा प्यार करूँगा
लेकिन तू मुझे मेरी माँ से ज्यादा प्यार कर के दिखा।
इश्क की बेकरारी इस कदर बढी है,
सांसो से ज्यादा अब तू ज़रूरी है।
इश्क़ ने हमें बेनाम कर दिया,
हर ख़ुशी से हमे अंजान कर दिया,
हमने तो कभी नहीं चाहा कि हमें भी मोहब्बत हो,
लेकिन आपकी एक नज़र ने हमें नीलाम कर दिया।
मोहल्ले की मोहब्बत का अजीब फ़साना है
चार घर की दूरी है ओर बीच में सारा ज़माना है।
कितना प्यार है इस दिल में तेरे लिए,
अगर बयां कर दिया तो तू नहीं ये दुनिया मेरी दिवानी हो जायेगी।
अब तो गम सहने की आदत सी हो गयी है
रात को छुप – छुप रोने की आदत सी हो गयी है
तू बेवफा है खेल मेरे दिल से जी भर के
हमें तो अब चोट खाने की आदत सी हो गयी है।
प्यारा भी हुँ, Famous भी हुँ,
Attitude भी नहीं है, फिर भी Single हुँ।
रोशनी चांद से होती है सितारों से नहीं,
मोहब्बत एक से होती हजारों से नहीं।
खुदा की कसम जिस मोहब्बत के लिए दुनिया तरसती है
वो मोहब्बत की है तुम से।
जिन से मोहब्बत की जाती है ना उसकी
मोहब्बत से ज्यादा इज्जत की जाती है।
है अगर इश्क तो असर भी होगा
जितना इधर है, उतना उधर भी होगा।
📝 निष्कर्ष
हमें पूरा यकीन है कि यह Mohabbat Shayari in Hindi का कलेक्शन आपके दिल को छू गया होगा। यहाँ मौजूद हर शायरी में कभी मुस्कान है, कभी दर्द, कभी उम्मीद तो कभी बेइंतहा प्यार।
यही तो मोहब्बत की खूबसूरती है जो हर एहसास को खास बना देती है। अगर इन शायरियों में आपको अपने जज़्बातों की परछाई दिखाई दी हो, तो इन्हें अपने चाहने वालों के साथ ज़रूर शेयर करें।
1 thought on “Best Mohabbat Shayari in Hindi (250+) – जो हर दिल को रुला दे”
Comments are closed.