जब रात चुप हो जाती है और आसमान पर चाँद धीरे-धीरे उभरता है, तो दिल भी कुछ कहने लगता है। उस सफ़ेद रौशनी में कभी किसी की याद बस जाती है, तो कभी अधूरी मोहब्बत की परछाई दिखती है।
शायद इसलिए चाँद हमेशा से शायरों का सबसे प्यारा साथी रहा है। Chand Shayari 2 Line उसी एहसास की आवाज़ है छोटे से अल्फ़ाज़,
लेकिन गहराई इतनी कि सीधे दिल तक उतर जाए। अगर आपने कभी किसी को खामोशी से चाहा है, तो ये शायरियाँ आपको आपकी अपनी कहानी लगेंगी।
🌙 Chand Shayari 2 Line
रोज तारों की नुमाइश में खलल पड़ता है,
चांद पागल है अंधेरों में निकल पड़ता है।

चांद पर तुम्हारा नाम लिखने को दिल चाहता है,
क्या करें यह ख्याल दोपहर दिन में आता है।
चांद में दाग है फिर भी लोगों ने उसे खूबसूरत बताया,
तो चांद ने खुद पे नजर का टीका लगाया।
ये चांद जरा प्यार से मुस्कुरा दे तुम मुझे देखकर,
हमारी तरह हमें भी कोई याद करता है तुझे देखकर।
चांद भी शर्मा जाएगा तुम्हारी खूबसूरती देखकर,
कोई भी मर जाना चाहेगा तुमको अपना दिल देकर।
💖 Chand Shayari 2 Line For Girl
चांद पर दिल आया है,
सितारों पर नजर कैसे पड़ेगी।

चांद से चांदनी होती है सितारों से नहीं,
और प्यार एक से होता है हजारों से नहीं।
✨ चाँद की खूबसूरती शायरी
काश तू चांद और मैं सितारा होता,
हमारा एक अलग ही आशियाना होता।
लोग तुझे दूर से देखते,
करीब से देखने का हक सिर्फ हमारा होता।
🌙 Chand Shayari in Hindi
बादल चाँद को छुपा सकता हैं,
आकाश को नहीं,
हम सभी को भुला सकते हैं,
बस आपको नहीं।
रात होगी तो चांद भी दुहाई देगा,
तुम्हें ख्वाबों में एक चेहरा दिखाई देगा।
ये मोहब्बत है जरा सोच समझ कर इसको करना,
वरना एक आंसू भी गिरा तो सुनाई देगा।
रोशनी से तेरी चांद वहां रूठा बैठा है,
मैंने तुझे मांगा जब भी टूटा हुआ तारा देखा है।
तेरी जैसी महक यहां किसी फूल में नहीं,
यकीन कर मेरा मैं हर बाग देखा है।
चाँद से अच्छी चाँदनी,
चाँदनी से अच्छी रात।
रात से अच्छी ज़िंदगी,
और ज़िंदगी से भी अच्छे आप।
कोई चाँद सितारा हैं,
तो कोई फूल से भी प्यारा हैं।
जो हर पल याद आए,
वो पल पल सिर्फ तुम्हारा हैं।
इस रात के चाँद की चाँदनी आपके आंगन को सजाये,
ये टिम टिम करते तारे आपके कानो में कुछ गुनगुनाएं।
आपकी नींद में इतने प्यारे ख्वाब आये,
कि आप अपनी नींद में भी होले होले मुस्कुराये।
उसकी यादों में रात गुज़र जाये,
चाँद सितारों में उसकी तस्वीर नज़र आये।
जिस चेहरे को ख्वाबों में ढूंढती है निगाहे,
उसे ही ढूँढ़ते ढूँढ़ते सुबह हो जाये।
❤️ Chand Shayari Love
लाखों चेहरे हमने देखे,
कोई तुझसा ना नजर आया।
ऐसा लगता है ख़ुद चांद,
आज जमी पर उतर आया।
चाँद ने रब से चाँदनी मांगी,
सूरज ने रब से रोशनी मांगी।
रब ने पूछा तुम्हें क्या चाहिए,
तो हमने रब से तुम्हारे लिए खुशियां मांगी।
दूरी बहुत ज्यादा जरूरी होती है चांद को ही देख लो,
जब तक दूर है तब तक खूबसूरत है,
अगर पास आ गया तो दाग नजर आने लगेंगे।
🌌 Chand Shayari Gulzar Style
सूरज के बिना सुबह नहीं होती है,
चांद के बिना रात नहीं होती।
बादल के बिना बरसात नहीं होती,
आपकी याद के बिना दिन की शुरुआत नहीं होती।
चांदनी रातों में चांद की आदत है,
चांद सिर्फ देखने की इबादत है।
हर रात जब वह आसमान पर चमकता है,
हमारे दिलों में एक अजीब सा उजाला झलकता है।
कितना खूबसूरत चेहरा है तुम्हारा,
हर दिल तो दीवाना है तुम्हारा।
और लोग कहते हैं तुम टुकड़ा हो चांद का,
पर मैं तो कहता हूं चांद भी टुकड़ा है तुम्हारा।
मुझे चांद पसंद है उसे चांद सा दिखना पसंद है,
वो भी अपना दाग नहीं छुपती।
आंखों पर काजल माथे पर बिंदी नहीं लगाती,
होठों को उन्हीं के हाल पर छोड़ देती है,
मुस्कुराते हुए समाज की सारी बातें तोड़ देती है।
🌙 चाँद शायरी 1 लाइन
जिस चांद के हजारों चाहने वाले हों,
वह क्या समझेगा एक तारे की कमी।
निष्कर्ष
हो सकता है इन शायरियों में आपको किसी की मुस्कान दिखी हो, किसी की कमी महसूस हुई हो या अपनी ही कोई पुरानी याद जाग गई हो। यही तो ताक़त है चाँद शायरी की वो बिना शोर किए दिल से बात कर लेती है।
अगर इन अल्फ़ाज़ ने आपके एहसासों को छुआ है, तो इन्हें अपनों तक पहुँचाइए। शायद किसी की रात थोड़ी कम तन्हा हो जाए, किसी का दिल थोड़ा हल्का हो जाए।
2 thoughts on “Chand Shayari 2 Line जो रातों की तन्हाई को खूबसूरत बना दें”
Comments are closed.